फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दे रहे छुट्टी का ब्योरा

Sat, 15 Jun 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को अवकाश के लिए मानव संपदा पोर्टल पर अप्लाई करना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए शासन ने जिला अस्पताल के सीएमएस सहित सीएमओ को पत्र भी भेजा है। बावजूद इसके जिले के स्वास्थ्य कर्मी मानव संपदा पर अवकाश का आवेदन नहीं दे रहे हैं, बल्कि सीएमओ कार्यालय भेज रहे हैं। कर्मी अभी भी कागज पर अवकाश के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालत यह है कि जनवरी 2024 से लेकर एक जून 2024 तक 232 ने ऑनलाइन अप्लाई कर छुट्टी ली है। जबकि 400 से अधिक कर्मियों के अवकाश सीएमओ कार्यालय व सीएचसी, पीएचसी से स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार नियमित व आउटसोर्सिंग से 800 से अधिक कर्मी तैनात हैं। इनको मई तक अपना विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराना था। जिसके बाद अवकाश इसी पोर्टल से लिया जा सकता है। मानव संपदा पोर्टल से आईडी और पासवर्ड दिया गया है। जिसमें नाम का पहला अक्षर और जन्मतिथि अंकित है। पोर्टल पर अवकाश का आवेदन होने के बाद फाइल उच्चाधिकारी को जाती है, जिसका वेरीफिकेशन किया जाता है। शासन से स्वास्थ्य कर्मी को अवकाश के लिए मानव संपदा पत्र अपलोड करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के आदेश से सभी स्वास्थ्य कर्मी को अवगत करा दिया गया था। बावजूद इसके जिले में अधिकतर कर्मचारी कागज पर ही अवकाश के लिए आवेदन कर रहे हैं।

सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि एक जनवरी से अबतक 400 कर्मियों को अवकाश दिया गया है। इसके सापेक्ष पोर्टल कम लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। यह उदासीनता है, आगे गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें