फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसपी ने पुरन्दरपुर थाना का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने थाना पुरन्दरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार (हथियारों की सफाई, रखरखाव और रजिस्टर) थाना कार्यालय एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेख मालखाना, (जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड) आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारीगणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने महिला थाना महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया। महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें