फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसपी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई। इसका का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से खुलकर विचार-विमर्श किया। व्यापारियों की ओर से रखी गई समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने सुना और तत्काल निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से शीत ऋतु के दृष्टिगत बाजारों में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने, रात में दुकानें बंद करने के बाद बाजार की सामूहिक निगरानी करने, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें