फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार बसपा की कार्बन कॉपी’

Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
मिठौरा में भाजपा नेताओं ने बैठक की। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
प्रदेश के नौजवानों को भीख नहीं अधिकार चाहिए। शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार चाहिए। विकास की जगह सपा सरकार जनता को खैरात बांट कर लुभाने का प्रयास कर रही है। सपा सरकार, बसपा सरकार की ही कार्बन कापी साबित हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा के सिसवा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने यह बातें सेमरा भेडिय़ा, सेमरी, हथियागढ़, मोजरी गांव में कार्यकर्ताओं के बैठक में कहीं। भाजपा नेता ने कहा कि सपा की वोट बैंक की राजनीति और सांप्रदायिक रवैये से प्रदेश की जनता चिंतित है। प्रदेश सत्ता में बैठी सपा सामाजिक ताने बाने को तोड़ने का कार्य कर रही है।

बसपा सरकार ने बहुजन की जगह सर्वजन का नारा दिया था। उसके विकास की परिभाषा मूर्तियों की स्थापना थी। दोनों ही सरकारों की तुलना कल्याण सिंह के शासन काल से करें स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, राहुल देव पांडेय, तारा तिवारी, गुड्डू पटेल, अनुभव तिवारी, सुनील रावत, नन्द लाल पटेल के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें