फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तस्करी के आरोप में सोनौली का युवक गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 04:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेनिया निवासी एक युवक को प्रतिबंधित मुर्गी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया कि युवक जांच के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डाल रहा था। उसके विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के सूचना अधिकारी एवं (डीएसपी) मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू भारत के जिला महराजगंज थाना क्षेत्र के सोनौली फरेना का निवासी है। गुप्त सूचना पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे सिद्धार्थनगर नगर पालिका-6 के गल्लामंडी पिपरहिया में जिला पुलिस कार्यालय से एक पुलिस टीम को तैनात किया गया था। डंडा पकलिहवा सोनौली से नेपाल में तस्करी कर मुर्गियां ले जाई जा रही थीं। मौके से सोनू को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि युवक को जिला प्रशासन कार्यालय रूपनदेही द्वारा अभद्र व्यवहार मामले में रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें