मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दामाद पर ससुर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जगदौर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र इस्लाम ने सिंदुरिया थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सात जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनके दामाद अब्दुल्लाह पुत्र निजामुद्दीन, सलमा पत्नी निजामुद्दीन और ईसा पुत्र निजामुद्दीन ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही घायल हो गए। थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।