फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दामाद पर ससुर को चाकू मारकर घायल करने का आरोप

Mon, 17 Jun 2024 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां खुर्द छोटका टोला निवासी एक व्यक्ति को उसके दामाद ने रविवार रात चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जनार्दन की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उन्होंने 12 वर्ष पूर्व अपनी बड़ी पुत्री गुड़िया की शादी गोरखपुर जनपद के थाना कैंपियरगंज नगर पंचायत के बख्तावर नगर वार्ड निवासी हरेंद्र के साथ की थी। हरेंद्र की तीन बेटियां खुशी (9), मोहिनी (7) व रिंकी (5) हैं। पत्नी गुड़िया ने आरोप लगाया कि तीन बेटियां होने से उसका पति खुश नहीं था और दूसरी शादी करना चाहता था। उसे व बेटियों को जान से मारने की बात कर रहा था। वह मुंबई में रहकर पेंट पालिश का काम करता है। छह दिन पूर्व वह घर के लिए निकला तो वह मायके चली आई। आरोप है कि हरेंद्र जब घर पहुंचा तो पत्नी को नहीं पाकर ससुराल पहुंच गया। रविवार की रात ससुर से कहासुनी होने लगी। ससुर ने दामाद की डंडे से पिटाई कर दी। हरेंद्र ने चाकू से ससुर के हाथ व गले पर वार कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। लोकेशन ट्रेस हो गया है। जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें