फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑनलाइन जुए से 24 करोड़ का लेनदेन, छह युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 04:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल पुलिस ने भैरहवा में ऑनलाइन जुए में शामिल होने के आरोप में चार व काठमांडो में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यह लोग वुल्फ 777 ऑनलाइन कैसीनो साइट से जुआ खेल रहे थे, जिसमें अवैध रूप से दो माह में 24 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया।
विज्ञापन

काठमांडो पुलिस अधीक्षक होबिंद्र बोगती ने बताया कि उन्हें अलग-अलग तारीखों में काठमांडो और रविवार को रूपनदेही से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में रूपनदेही के आकाश मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, नितेश, रामू गिरी शामिल हैं। काठमांड़ों के प्रतीक बस्याल और सजल श्रेष्ठ हैं। आरोप है कि उक्त सभी लोग सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न लोगों को बैंक खाते का क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाइन सट्टेबाजी खेलते थे। दो माह पहले से लेकर अब तक उन्होंने करीब 24 करोड़ रुपये का संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर काठमांडो जिला न्यायालय की ओर से उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें