फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटा बनी बहू, सास को दी मुखाग्नि

Mon, 08 Jul 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बरगदवां गांव में  सास को मुखगिनी देती बहू।
विज्ञापन
बरगदवा। शनिवार को बरगदवा निवासी एक महिला की मौत हो गई। मां के अंतिम संस्कार में बेटे नहीं पहुंच पाए तो बहू ने सास को मुखाग्नि दी। यह देखकर श्मशान घाट पर मौजूद लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन


बरगदवा गांव निवासी संतोला देवी (65) का बड़ा बेटा अनिल शर्मा कतर और छोटा बेटा सुनील हैदराबाद में निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार की शाम संतोला देवी की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना दोनों बेटों को दी। रविवार तक दोनों बेटे नहीं पहुंच पाए। बड़ी बहू संजू ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार किया। बेटे दो दिन बाद घर पहुंचेंगे। रविवार दोपहर आसपास के लोगों ने संजू की मदद करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। इस दौरान श्रवन वर्मा, विनोद वर्मा, कन्हई शर्मा, लक्ष्मी यादव, संतराम, मनोज गिरी, राम केवल, कमाल, सुरज, कमलेश, रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें