फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिर्फ कक्षा एक व दो के विद्यार्थी होंगे निपुण

Mon, 08 Jul 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों को निपुण बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले जहां कक्षा तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। अब कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को निपुण जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां चल रहीं है।
विज्ञापन

जिले में 1705 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। बीते शैक्षिक सत्र तक जिले में 75 प्रतिशत स्कूल निपुण हो चुके हैं। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को निपुण करने की प्रक्रिया चल रही थी। अब शासन ने इसमें बदलाव कर दिया है। बीएसए श्रवण गुप्ता ने बताया कि अब कक्षा एक व दो के बच्चों को निपुण किया जाएगा।
परीक्षा अक्तूबर में होगी जो जिले के 1705 स्कूलों में कराई जाएगी। शिक्षकों को परीक्षा के संबंध में अभी से जानकारी दी गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए प्रति सप्ताह टेस्ट कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की स्थित का आकलन हो सकेगा। इससे निपुण परीक्षा तक विद्यार्थियों को पूरी तरह से तैयार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें