फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय सीमा में विदेशी नागरिकों की घुसपैठ को जवानों ने किया नाकाम

Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/खनुआ। भारतीय सीमा में विदेशी नागरिकों की घुसपैठ को जवानों से असफल कर दिया। नेपाल सीमा से ही जवानों ने उनको लौटा दिया। शनिवार की शाम भारतीय सीमा में ईरान के दो नागरिक पकड़े गए थे, इसे लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसबी जवान पगड़ंडियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव के पास पगडंडी पर एसएसबी गश्त कर रही थी। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब एक टूरिस्ट वाहन पर चार पुरुष, एक चीन की महिला खनुआ गांव से सटे नेपाल सीमा की तरफ माया देवी गाउं पालिका वार्ड नंबर-6 दुर्गवलिया गांव के पास भारतीय सीमा नो मेंस लैंड तक पहुंच गए थे। आसपास के गांव के कई लोगों ने बताया कि एसएसबी जवान सीमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी नगारिक रास्ता नहीं जान रहे थे। वे पगड़डी की ओर आ गए और नो मेंस लैंड के करीब पहुंचने पर एसएसबी जवानों को देखे तो उनसे जाने के लिए पूछे एसएसबी उपनिरीक्षक अंकुर बडोनी व जवानों ने कागजात की जांच-पड़ताल के बाद उन्हें पगडंडी से लौटा दिया।
एसएसबी 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट वरुण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी, लेकिन वे लोग नेपाल सीमा में ही थे। भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं किए थे। जवान सीमा पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। वे पांच लोग थे। जिन्हें सोनौली के रास्ते से जाने के लिए बताया गया है। पगडंडियों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें