महराजगंज। जिले में विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, उप निरीक्षक ठूठीबारी व निचलौल को लाइन हाजिर करने के साथ ही 50 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल लाइन हाजिर हुए हैं। इन सभी के खिलाफ गोपनिय जांच कराई गई, इसमें इन सभी की कार्य प्रणाली संतोषजन नहीं मिली। सीमावर्ती थाने नौतनवां, सोनौली, बरगदवा, निचलौल, चौक बाजार, बरगदवा, कोल्हुई, घुघली, महिला थाना, ठूठीबारी, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, फरेंदा, सिंदुरिया, श्यामदेउरवा समेत अन्य थानों के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।
जानकारी के अनुसार, रणविजय सिंह, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी, उप निरीक्षक बालमुकुंद चौहान, थााना ठूठीबारी, उप निरीक्षक फिरोज आलम थाना निचलौल, मुख्य आरक्षी संजीव श्रीवास्तव थाना कोतवाली, मुहम्मद रफीक अंसारी, नसरूद्दीन, राघवेन्द्र सिंह, जनेश्वर, सदरे आलम, मिथिलेश राय, मनीष सिंह, जुगुल किशोर तिवारी, रवि प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रमाशंकर यादव, राम निवास यादव, राम भरोसा यादव, योगेश्वर पांडेय, अतीक अहमद, राजेश कुशवाहा, सतीशचन्द्र यादव, अमरीश राय, विवेकानन्द गौड, प्रदीप सिह, विवेक राव, रजनीश सिंह, चालक जयराम शुक्ल, सिपाही परमहंस गौड, अनूप यादव, पंकज यादव, अनिल कुमार गोड, प्रिंस कुमार उपाध्याय, सुशांत राय, शैलेन्द्र मौर्या, अजीत यादव, शंकर दयाल, अमित मौर्या, अविनाश यादव, अभय सिंह, संजीव सिंह, अम्बुज राय, विकास यादव, पंकज कुमार, अनुज सिंह, अभय नारायण राय, राज कुमार यादव, गोपाल कुशवाहा, बृजेश कुमार, शिवम मिश्रा, प्रभावती पांडेय, प्रतिभा शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है।
गोपनीय जांच कराई गई। कार्य प्रणाली ठीक नहीं होने के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया। कानून व्यवस्था ठीक रखने के क्रम विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक