मारपीट के मामले में 29 लोगों पर केस दर्ज
पिपराकाजी चौराहे पर 29 दिसंबर को भिड़ गए थे दो गुट
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-रौतार मार्ग स्थित पिपराकाजी चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दो गुटों में रॉड और चाकू से मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों के 29 लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रथम पक्ष के धीरेंद्र पटेल निवासी वार्ड नंबर छह घोड़हवा ने तहरीर में बताया है कि उनका बेटा आलोक पटेल बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। वह निचलौल-रौतार मार्ग स्थित पिपराकाजी चौराहे के निकट पहुंचा था। इसी बीच कुछ लोग गोलबंद होकर रॉड से हमला बोल दिया। जिस दौरान बेटा आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित धीरेंद्र की तहरीर पर आरोपी मोनू, सलाउद्दीन, सोनू अली निवासी पिपराकाजी परवेश यादव निवासी डीगही,भोलू गुप्ता निवासी जिगनहवा, दुर्गेश तिवारी निवासी लक्ष्मीपुर,अंकित तिवारी और निखिल तिवारी निवासी बुढाडीह, विशाल यादव निवासी चैनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वही द्वितीय पक्ष के क्यूम अली निवासी पिपराकाजी की तहरीर पर आलोक पटेल निवासी घोड़हवा,आशीष मद्देशिया,अनिल कुमार निवासी निचलौल, कुंजल गुप्ता और नीरज निवासी इटहिया के अलावा 14 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।