फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ राजकीय विद्यालयों में लगेगा सोलर पैनल, सुधरेगी प्रकाश व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ राजकीय विद्यालयों में लगेगा सोलर पैनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के आठ राजकीय विद्यालयों में परंपरागत के साथ वैकल्पिक ऊर्जा के श्रोत को मजबूत किया जाएगा। तीन राजकीय इंटर कॉलेज व पांच राजकीय हाईस्कूल में कुल 17.50 लाख की लागत से सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
जिले में बने तीन राजकीय इंटर कॉलेज व पांच राजकीय हाईस्कूल में प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल प्रारंभ की गई है। इन विद्यालयों में सोलर पैनल की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक राजकीय हाईस्कूल में सोलर पैनल लगाने पर जहां 1.40 लाख रुपये व्यय होंगे। वहीं तीन राजकीय इंटर कॉलेज में 3.50 लाख की दर से सोलर पैनल लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन राजकीय विद्यालयों में लगेगा सोलर पैनल
राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर के साथ ही राजकीय हाईस्कूल अराजी जगपुर, सोहवल, विशुनपुरा, सेमरा चंद्रौली व उंटी खास में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें