फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसओजी सिद्धार्थनगर ने धर्म परिवर्तन के मामले में कोल्हुई युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी की कार्रवाई के तहत तरह-तरह की चर्चाएं शुरू
विज्ञापन

कोल्हुई। सिद्धार्थनगर जिले की एसओजी टीम ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान कोल्हुई क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी का करीबी होने का संदेह है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर में दर्ज एक कथित धर्म परिवर्तन प्रकरण की जांच में जुटी एसओजी टीम को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं। जांच के क्रम में कोल्हुई क्षेत्र के एक युवक का नाम सामने आने पर टीम ने उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया। एसओजी की इस कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक पर सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप नहीं है, लेकिन उसका मामले से जुड़े कुछ लोगों से करीबी संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों की नजरें अब एसओजी की जांच पर टिकी हुई हैं। यदि पूछताछ में युवक की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर एसओजी टीम थानाक्षेत्र के एक युवक को साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें