फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी : कुशीनगर से नेपाल भेजे जा रहे 4000 केले के पौधे बरामद

Thu, 11 Jul 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
केले के पौधे लदी पिकअप और गिरफ्तार शख्स के साथ टीम। 
विज्ञापन
निचलौल। तस्कर अब तक खाद्य सामग्री, नशीली दवाओं की तस्करी करते थे, लेकिन अब उनकी नजर केले के पौधों पर गड़ गई है। मंगलवार को देर रात निचलौल कस्टम टीम ने भारत नेपाल सरहद से सटे कनमिसवा गांव के पास से नेपाल भेजा जा रहा पिकअप पर लदा 4000 केले का पौधा बरामद हुआ। वहीं टीम ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की एक पिकअप से केले के पौधों को अवैध तरीके से नेपाल भेजा जा रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ भारत नेपाल सरहद से सटे कनमिसवा के पास पहुंच रास्ते का घेराबंदी कर लिया गया। इस दौरान आने जाने वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
इसी बीच तिरपाल से ढका एक संदिग्ध पिकअप आ पहुंचा। जिसे टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक नेपाल की ओर भागने लगा। टीम ने पीछाकर पकड़ लिया। पिकअप की तलाशी लेने पर क्रेट में छिपाकर रखे गए 4000 पीस केले के पौधे बरामद हुए। वहीं टीम मौके से एक शख्स को भी गिरफ्तार कर ली। टीम के पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने अपना नाम अर्जुन निवासी इंदिरानगर नगर पालिका परिषद महराजगंज बताया।
विज्ञापन

इन्होंने आगे कहा की वह बरामद केले के पौधों को कुशीनगर जिले के खड्डा से लेकर आ रहा था। जिसे सरहद से सटे भारतीय क्षेत्र कनमिसवा और नेपाली क्षेत्र बनकटी के रास्ते नेपाल के नवलपरासी ले जा रहे थे। वहीं कस्टम अधीक्षक रविंद्र कुमार तिवारी ने कहा की मामले में वाहन सहित बरामद केले के पौधे और गिरफ्तार शख्स को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नेपाल में केले के पौधों की है किल्लत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल में केले के पौधे पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में तस्कर सरहद पर खाद्य सामग्री और नशीली दवाओं के अलावा सीजन आते ही डिमांड होने पर केले के पौधों की भी तस्करी शुरू कर देते हैं। केले के बीज को तस्कर भारत में 15 से 18 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से खरीदारी करते है। फिर उसे सरहद पार कर नेपाल में 25 से 30 रुपये प्रति पौधे बेच देते हैं। बताया जा रहा है की नेपाल में केले के पौधों की डिमांड बढ़ने पर तस्कर महाराष्ट्र के नासिक, कुशीनगर सहित कई जगहों से पौधों की तस्करी कर नेपाल के नवलपरासी जिले के अलावा कई जिलों में भी भेजकर मोटी रकम कमाते हैं।


पहले भी केले के पौधे हो चुके हैं बरामद
कस्टम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई 2023 को भारत नेपाल सरहद से सटे कनमिसवा गांव के पास से ट्रक पर लदे तस्करी के 9,500 केले के पौधों को कस्टम टीम ने बरामद किया था। केले के पौधे महाराष्ट्र के नासिक से लाया गया था। जिसे तस्कर नेपाल के नवलपरासी भेजने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें