निचलौल। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शुक्रवार को तस्करी कर लाई गई एक पिकअप चाइनीज लहसुन को छिपाया गया था। वहीं तहसीलदार की सूचना पर चाइनीज लहसुन लदी पिकअप को पकड़ने के लिए मौके पर राजस्व निरीक्षक पहुंचे गए। जहां पर तस्कर राजस्व निरीक्षक को पिकअप के पास पहुंचते देख आक्रोशित हो उठे। फिर तस्कर राजस्व निरीक्षक को जान से मारने की धमकी देते हुए चाइनीज लहसुन लदी वाहन लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस राजस्व ने निरीक्षक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि नायब तहसीलदार ने मोबाइल फोन के जरिए उन्हें सूचना दी कि रायपुर गांव में एक पिकअप पर चाइनीज लहसुन लदा है। जिसे नेपाल से तस्करी कर लाया गया है। उक्त चाइनीज लहसुन लदी पिकअप को आरोपी कहीं भेजने की फिराक में है। नायब तहसीलदार की ओर से इतनी सूचना देते हुए चाइनीज लहसुन लदी पिकअप को पकड़ने के लिए उन्हें निर्देशित किया गया। फिर वह रायपुर गांव पहुंचे तो देखा कि अनिल यादव के घर पर एक पिकअप खड़ी है। जिसपर तस्करी की चाइनीज लहसुन लदी हुई है। उसके बाद वह पिकअप चालक पूछताछ करने लगे। इसी बीच मौके पर अनिल यादव बाइक सवार होकर आ पहुंचे। वह चालक से पूछताछ करते देख आक्रोशित हो उठे। फिर अनिल यादव अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। इतना ही नहीं दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चाइनीज लहसुन लदी पिकअप को उठा ले गए। घटना के बाद से वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह की तहरीर पर आरोपी अनिल यादव निवासी रायपुर के अलावा पिकअप चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।