मक्का लदी गाड़ी छुड़ाने के लिए तस्करों ने की नोकझोंक
महराजगंज। निचलौल-सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे मक्का लदी पिकअप कस्टम विभाग की टीम पकड़ ली। पिकअप पर 100 बोरी मक्का लदा मिला। इसकी जानकारी जैसे ही तस्करों को हुई तो वे निचलौल कस्बे में ब्लॉक के गेट पर कस्टम विभाग की टीम से नोकझोंक करने लगे।
पिकअप छुड़ाने के लिए काफी दबाव बनाया, लेकिन टीम ने सख्ती दिखाई तो सभी भाग गए। उसके बाद कस्टम अधिकारियों ने मक्का लदी गाड़ी सीज कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि निचलौल-सिसवा मार्ग से विदेशी मक्का लादकर पिकअप जा रहा है। उसके बाद कस्टम विभाग की टीम सक्रिय हुई। कस्टम अधीक्षक निचलौल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीम के साथ पिकअप का पीछा कर लालपुर गांव के पकड़ लिया गया। पिकअप में 100 बोरी मक्का लदा मिला।
इसकी जानकारी तस्करों को हुई तो वे नोकझोंक कर गाड़ी छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। पिकअप पर लदा मक्का दाने की सौ बोरियां जब्त कर ली गई हैं। पिकअप को सीज कर दिया गया है। नोकझोंक करने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है। निचलौल थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।