फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राइस ब्रान बॉर्डर पार पहुंचाकर तस्कर हो रहे मालामाल

Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल/ठूठीबारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द बाॅर्डर पर बीते चार माह से राइस ब्रान का धंधा चल रहा था। छोटी-मोटी बरामदगी कर जिम्मेदार चुप्पी साधे रहते थे। वहीं धंधेबाज राइस मिलों से राइस ब्रान लाकर बकायदा जिम्मेदारों को जीएसटी बिल दिखाते हुए बाॅर्डर से सटे गोदामों में डंप करते थे। जहां पर मौका देख धंधेबाज ब्रान को बाॅर्डर पार कर देते थे।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो यहां से रोजाना 100 से अधिक ब्रान लदा पिकअप नेपाल भेजा जाता था। धंधेबाज भारतीय क्षेत्र के राइस मिलों से 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल ब्रान खरीदते हैं। इसकी कीमत नेपाल पहुंचते ही 1400 से 1500 प्रति क्विंटल तक हो जाती है। बृहस्पतिवार को पुलिस और कस्टम की संयुक्त टीम की कार्रवाई में बरामद 630 बोरी अवैध राइस ब्रान धंधेबाजों की करतूत और बाॅर्डर पर तस्करी होने की पोल खोल दी।
सूत्रों के मुताबिक भारत नेपाल के लक्ष्मीपुर बाॅर्डर पर दोनों ओर धंधेबाजों का नेटवर्क काफी मजबूत है। यही कारण है कि इस सरहद पर भारत एवं नेपाल सरकार की ओर से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव की आबादी करीब 2000 के आसपास ही है। बताया जा रहा है कि राइस ब्रान को नेपाल में पशुओं के चारे के साथ ही ब्रान ऑयल बनाने में प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इससे ज्यादा मुनाफा होता है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक ब्रान के निर्यात पर भारत सरकार ने करीब 20 माह से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी तस्कर चोरी-छिपे राइस ब्रान को नेपाल पहुंचा रहे हैं। तस्कर इस खेल को अंजाम देने के लिए बकायदा जीएसटी बिल दिखाते हैं। निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया कि बाॅर्डर पर अवैध धंधे की सूचना मिलने पर टीम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें