फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुरहवा घाट खाद पर तस्कर सक्रिय, 14 बोरी यूरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल खाद पहुंचाने में कैरियरों को दिनभर में मिल जाते हैं करीब 1000 से 1500 रुपये
विज्ञापन

मंगलवार को 14 बोरी यूरिया सीमावर्ती क्षेत्र में बरामद
महराजगंज। खाद की तस्करी रोकने के लिए व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके बाद भी धंधेबाज सक्रिय हैं। किसानों को खाद लेने में भले ही दुश्वारियां झेलनी पड़े लेकिन तस्कर अपनी व्यवस्था से आसानी से खाद प्राप्त कर लेते हैं। इस खेल में प्राइवेट दुकानों के संचालकों के शामिल होने की चर्चा है। बॉर्डर क्षेत्र में बने अवैध गोदाम इस धंधे को चमकाने में मदद कर रहे हैं।
मंगलवार को नौतनवा थाना क्षेत्र में 14 बोरी यूरिया बरामद हुई। सूत्रों की मानें तो इसे नेपाल भेजने के लिए तस्कर सही समय का इंतजार कर रहे थे। इसे कुरहवा घाट के पास सुनसान स्थान पर रखा गया था। सुरक्षाकर्मियों ने इन दिनों चौकसी बढ़ा दी है। इस वजह से तस्कर भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में अक्सर बरामदगी हो रही है। सूत्रों की मानें तो खाद तस्करी में बड़ा सिंडिकेट शामिल हो सकता है। कंपनियों से मिलने वाली ज्यादातर खाद का लेखा-जोखा ठीक नहीं रहता है। खाद आती है तो सीधे सरहद पार करा दिया जाता है। ठूठीबारी, सोनौली, नौतनवा, बरगदवा, परसामलिक थाना क्षेत्र में सीमावर्ती इलाकों में अवैध गोदाम होने की बात कही जा रही है। किसी को शक न हो इस वजह से ऐसे घर का चयन किया जाता है जहां आवाजाही कम हो।
विज्ञापन

सटीक सूचना मिलने पर तस्कर पकड़ में आ जाते हैं। इस पूरे खेल में कैरियर ही हमेशा पकड़े जाते हैं, मुख्य सरगना हाथ नहीं लगते। सूत्रों के अनुसार कैरियराें को खाद सरहद पार कराने के एवज में 1000 से 1500 रुपये प्रत्येक दिन के मिल जाते हैं। उनको अलग-अलग रास्ते से दो से तीन चक्कर भेजा जाता है। कैरियर सुनसान क्षेत्र से खाद लेकर आसानी से चले जाते हैं। सुनसान क्षेत्र का चयन इसलिए होता है कि जल्दी सरहद पार करने में समस्या नहीं होती। सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी तो नौतनवा थाना क्षेत्र में रखी गई खाद नेपाल जाने से पहले बरामद हो गई। नौतनवा कस्बे से भून्डी बाईपास के रास्ते सुंडी गांव तक यूरिया की तस्करी जोरों पर है। सुबह से शाम तक भारतीय और नेपाली नंबर की बाइक के जरिए खाद नेपाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार की भोर में गश्त कर रही थी। इस दौरान क्षेत्र के कुरहवा घाट में नेपाल सीमा की ओर एक स्थान पर खाद की खेप लावारिस स्थिति में रखी मिली। खाद को बरामद कर कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें