फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस टीम को देख पांच बोरी यूरिया छोड़कर भागा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे गांव अहिरौली में मंगलवार को एक तस्कर पुलिस टीम को देखकर पांच बोरी यूरिया छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बरामद यूरिया को कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि एक तस्कर सीमावर्ती गांव अहिरौली के पास से पांच बोरी यूरिया खाद नेपाल भेजने के फिराक में है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख तस्कर यूरिया खाद को छोड़कर नेपाल सीमा में भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस टीम बरामद यूरिया खाद थाने लेकर आई। कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।
इस संबंध में एसओ परसामलिक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी के निमित्त ले जाई जा रही पांच बोरी यूरिया खाद बरामद करके कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें