फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तस्करी के जूता-चप्पल और क्रीम बरामद, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी नाके से स्थानीय चौकी पुलिस ने पिकअप पर लदा तस्करी का जूता-चप्पल व जैकेट बटन और चैन बरामद किया है। वहीं कस्टम विभाग नौतनवा की टीम ने कुनसेरवा चौराहे के पास से कार में लदी करीब 4.8 लाख की फेस क्रीम बरामद की है। पुलिस ने बरामद सामान के साथ एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पिकअप व अभियुक्त के साथ बरामद सामान को कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थानाक्षेत्र के सेवतरी चौकी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सेवतरी नाके से पिकअप पर लदा 240 पैकेट बटन, 142 पैकेट चेन, 102 जोड़ी जूता बरामद किया है। पुलिस ने सामान के साथ मौके से नौतनवा शास्त्री नगर वार्ड नं 10 निवासी शनि नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी अभय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तस्करी के सामान के साथ एक पिकअप व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर नौतनवा कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया गया है। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, कस्टम विभाग नौतनवा की टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे के पास से कार में रखी 9,792 फेस क्रीम बरामद कर की है। इसकी कीमत 4.83 लाख रुपये आंकी गई है। कस्टम इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि 9,792 पीस क्रीम और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें