भैरहवा। सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों ने भारत से तस्करी कर लाए गए 18 लाख रुपये के जूता-चप्पल व कास्मेटिक का सामान जब्त कर ली। बुधवार को रूपनदेही जिले के सशस्त्र प्रहरीबल के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर सियारी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 स्थित कनारी से अवैध रूप से भारत से नेपाल लाए गए सामान पकड़ लिया। सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी आनंद थापा ने बताया कि बरामद सामान को भारत से तस्करी कर कास्मेटिक के सामान, जूता चप्पल की भारी खेप लाई गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। पकड़े गए सामान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय बेलहिया को सौंप दिया गया है। संवाद