सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे भैरहवा कस्बे में नेपाल पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक भारतीय दो नेपाली नंबर की बाइक पर भारत से तस्करी कर लाई गई पांच बंडल में रेडीमेड कपड़ा बरामद किया। बाद में उसे सीज कर दिया। बरामद कपड़े की कीमत करीब आठ लाख रुपये भारतीय मुद्रा बताई गई है। डीएसपी कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबौलिया से पुलिस ने तीन बाइक पर पांच बंडल में सूट, कुर्ती, प्लाजो सहित रेडीमेड कपड़ा बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भंसार विभाग को सौंप दिया है।