सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते दिल्ली से काठमांडों जा रही एक मैत्री बस की एसएसबी और कस्टम की संयुक्त टीम ने जांच की। बस से विभिन्न प्रकार की रेडीमेड कपड़ों को बरामद कर सीज किया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह सोनौली कस्टम के सिपाही और एसएसबी के जवान सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले बसों की रूटीन जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बस की जांच के दौरान एक यात्री के सूटकेस की जांच में यात्री के अतिरिक्त कपड़ा बरामद किया गया। मौके पर कपड़ों का कोई भी बिल या कागजात नहीं थे। कस्टम इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि करीब 36,000 का कपड़ा सीज किया गया है।