फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारीगांव के प्रबंधक पर स्कूल विस्तार के नाम पर 25 लाख लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्कूल के विस्तार के नाम पर करीब 25 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अदालत ने गोरखपुर कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। गोरखपुर के एसीजेएम-2 ज्ञानेंद्र कुमार की अदालत ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

वादी की ओर से अधिवक्ता शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने अदालत में पक्ष रखते हुए बताया कि दीवान बाजार निवासी भास्कर शुक्ल का महराजगंज के बारीगांव स्थित समृद्धि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामनाथ सिंह से पुराना परिचय था। आरोप है कि वर्ष 2023 में रामनाथ सिंह ने स्कूल के विस्तार के लिए निवेश का प्रस्ताव रखा और दो साल में रकम वापस करने का भरोसा दिया।
इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रामनाथ सिंह और समृद्धि एजुकेशन सोसायटी के बैंक खातों में करीब 20 लाख रुपये भेजे गए। इसके बाद अगस्त 2024 में करीब पांच लाख रुपये और दिए गए। इस तरह कुल रकम लगभग 25 लाख रुपये हो गई। 16 दिसंबर 2023 को रामनाथ सिंह अपने साथी कमल कुमार श्रीवास्तव के साथ वादी के घर पहुंचे और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर करारनामा किया।
विज्ञापन

इसमें 20 लाख रुपये लेने और निर्धारित तिथियों पर रकम वापस करने की बात दर्ज थी। रकम वापस मांगने पर रामनाथ सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया। फरवरी और मार्च 2026 में रकम के लिए तगादा करने पर गाली-गलौज करने तथा हत्या करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एक जुलाई 2026 को एसएसपी गोरखपुर को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें