फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएमसी प्रशिक्षण शिविर रहा अव्यवस्था का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय बीआरसी पर आयोजित एसएमसी प्रशिक्षण अव्यवस्था का शिकार रहा। ब्लॉक में 128 विद्यालयों के सापेक्ष 60 लोगों की बैठने की क्षमता वाले कक्ष में प्रशिक्षण कराया गया। सीट न मिलने पर बाकी शिक्षक कक्ष के बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को सिसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विद्यालय प्रबंध समिति की प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें एमडीएम व विद्यालय विकास की देखरेख करने के दायित्वों के विषय में प्रशिक्षण दिया जाना था। बीआरसी में 256 प्रशिक्षुओं के लिए न पर्याप्त बैठने का प्रबंध था और ना ही सुविधाओं का ही ख्याल रखा गया था।
प्रशिक्षण कक्ष में मात्र 50 शिक्षकों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। बाकी अध्यापक बाहर खड़े थे, जबकि 128 एसएमसी अध्यक्ष में से करीब 10 अध्यक्ष शिविर में पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के आधे समय के बाद कक्ष में प्रशिक्षुओं की संख्या आधी रह गई थी। व्यवस्था से असंतुष्ट होकर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलामंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने मामले को उचित पटल पर रखने की बात कही। वहीं प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष नंदू गुप्ता ने भी कहा कि मैंने बीईओ से इस व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी थी। इस संबंध में बीईओ बंशीधर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अपने निर्धारित समय से संपन्न हो गया। इसमें किसी भी शिक्षक की ओर से असुविधा की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें