मऊपाकड़ निवासी व्यापारी केदारनाथ गुप्ता सेे सौ, पचास, बीस व दस के छोटे नोट प्राप्त करते सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक सुदीप कुमार व एकाउंटेंट बुधेश्वर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।शुक्रवार को मऊपाकड़ निवासी केदार नाथ गुप्ता ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 60 हजार रुपये के छोटे नोट जमा कर तीस जरूरतमंदों की मदद की। बैंक मैनेजर सुदीप कुमार वर्मा और एकाउंटेंट बुधेश्वर सिंह ने बताया कि नौ नवंबर से नोट बंद होने के बाद से लेकर आज तक किसी खाता धारक ने इतने ज्यादा छोटे नोट बैंक में जमा नहीं किया था।
केदार नाथ गुप्ता पहले ऐसेे व्यापारी हैं, जिन्होंने सौ, पचास, बीस व दस के नोट मिलाकर साठ हजार रुपये जमा करके बैंक व जरूरतमंदों की मदद की है।
बैंक मैनेजर ने बताया कि शुक्रवार को मात्र दस लाख रुपये ही वितरण के लिए मिल पाए थे। यह रकम दोपहर तक समाप्त हो गई। दोपहर बाद आए ग्राहकों को वापस किया रहा था।
इसी बीच केदार नाथ गुप्ता ने साठ हजार रुपये के छोटे नोट जमा कर दिया। इससे तीस ग्राहकों को दो हजार रुपये देकर उनकी जरूरतें पूरी कराई गईं। वहीं आरएसएस के स्वयंसेवक व व्यापारी केदार नाथ गुप्ता ने बताया कि मार्केटिंग का कार्य होता है। एंजेट तीन दिन से बडे़ नोट के साथ छोटे नोट भी ला रहे थे। छोटे नोट को इकट्ठा कर शुक्रवार को सेंट्रल बैंक में जमा किया।