फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप पर लदा चप्पल सहित अन्य सामान बरामद

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के सनगदे टोला के पास पिकअप पर लदा चप्पल सहित अन्य सामान बरामद कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास पिकअप से कुछ लोग सामान नेपाल भेजने के फिराक में थे। टीम मौके पर पहुंची तो तस्कर देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे जिसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम अरशद निवासी पोखरभिंडा उर्फ बनरहवा थाना सोनौली बताया। सामानों की तलाशी लिया गया तो 13 गत्ता चप्पल कुल 780 जोड़ी, चार गत्ता पीबीसी बोतल 200 पैकेट, 5 गत्ता में होयस ब्रा 500 पीस, सात गत्ता हेड 300 पीस, सभी सामान मिलाकर कुल 29 गत्ता और एक पिकअप बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें