फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हुनर मोहताज नहीं होता’

Mon, 25 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
आईटीआई के दीक्षांत समारोह में डीएम ने सम्मान‌ दिया। - फोटो : व‌िनाोद
विज्ञापन
सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए तरह -तरह की योजनाएं चलाकर आत्म निर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। हुनर किसी का मोहताज नहीं होता है जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन की है। यह बातें रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माधोनगर के दीक्षांत समारोह में डीएम वीरेंद्र सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वे  चाहते हैं कि प्रमाणपत्र के हिसाब से परिकल्पना ट्रेनिंग देने की व्यवस्था हो। साथ ही अधिकारियों से संपर्क कराकर उन्हें रोजगार दिलाया जा सकता है। किन्हीं कारणों से रोजगार नहीं मिल पाता है तो वे स्व रोजगार कर सकते हैं। इसके लिए तमाम वित्तीय संस्थाएं और बैंकों द्वारा लोन की व्यवस्था है। जिला  प्रशासन भी सहयोग के लिए तत्पर है।

36 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। 18 युवक व 18 महिला प्रशिक्षु  शामिल थीं। डीएम ने परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई। प्रशिक्षण रूम आग से निपटने के लिए अग्नि शमन यंत्रों, बाल्टी में रेत न होने से खफा हो गए। प्राचार्य रामलाल शर्मा, अशोक कुमार,  सुरेश चन्द्रा, रामचन्द्रर यादव, योगेन्द्र  यादव, जवाहर लाल वर्मा,  दयानंद राव, मेघनाथ पासवान,  विजय,  गौरव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें