फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से छह साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छह साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अपने मामा के घर बैजनाथपुर में रहता था सूर्यांश

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बेलहिया निवासी राजकुमार वर्मा के पुत्र सूर्यांश वर्मा (6) की सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूर्यांश अपने मामा के घर बैजनाथपुर में रहता था और वहीं से महात्मा गांधी कन्या जूनियर हाईस्कूल झनझनपुर में एलकेजी में पढ़ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बेलहिया निवासी राजकुमार वर्मा की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर में ससुराल है। उनका बेटा सूर्यांश वर्मा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। मृत बच्चे की मां नीलू ने बताया कि गर्मी की वजह से बेटा सोमवार की शाम में नहाया और फिर जाकर पंखा चलाने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे के गम में वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। पिता राजकुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही दिल्ली से घर के लिए निकल चुके हैं। बालक की मौत से पूरा गांव दुखी है। उधर, महात्मा गांधी कन्या जूनियर हाईस्कूल झनझनपुर में शिक्षकों एवं छात्रों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने बताया कि सूर्यांश पढ़ने में बहुत ही होनहार था। उसकी मौत से पूरा विद्यालय शोक में डूबा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें