फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल जा रहे छात्र पर चाकू और रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला करने के बाद मौके से भाग निकला आरोपी युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के हरगावा गांव के पास मंगलवार एक युवक ने चाकू और रॉड से स्कूल जा रहे एक छात्र पर हमला बोल लहूलुहान कर दिया। उसके बाद छात्र को अचेत होकर जमीन पर गिरते देख मौके से युवक भाग निकला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घायल छात्र के परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराए। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


हरगावा गांव के रहने वाले घायल छात्र धनंजय कुशवाहा (18) ने बताया कि वह हर रोज की तरह मंगलवार सुबह भी स्कूल जाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। अभी वह साइकिल सवार होकर गांव से कुछ दूर एक बगीचे की मोड़ पर पहुंचा था। इसी बीच पहले से छिपे गांव के एक युवक ने उस पर चाकू और रॉड से अचानक हमला कर दिया। युवक के ताबड़तोड़ हमले से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। फिर युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें