फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: बाइक की टक्कर से पानी भरे गड्ढे में गिरा छह साल का मासूम, डूबने से मौत

Fri, 23 Oct 2026 07:46 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में घूरा देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
drowning, डूबना - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक की टक्कर से छह वर्षीय सन्नी उछलकर गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना में घूरा देवी (60) और बाइक चालक भी घायल हो गए।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कटैया निवासी सुमित्रा देवी अपने छह वर्षीय बेटे सन्नी, डेढ़ वर्षीय बेटी लाडो, बहन कम्हरिया निवासी सुशीला देवी, बहन की सास घूरा देवी पत्नी गणेश, भाई पूर्णमासी और बहन के बेटे श्याम के साथ बृहस्पतिवार की रात पैदल सिंदुरिया से कम्हरिया जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

वाहन न मिलने पर पैदल कम्हरिया गांव जा रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि वह लोग नेपाल से आ रहे थे। सिंदुरिया में बस से उतरे थे। रात में वाहन न मिलने पर पैदल कम्हरिया गांव जा रहे थे। आरोप है कि बाइक चालक कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती गांव निवासी जितेंद्र साहनी बाइक से अपने गांव जा रहा था। लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसने पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को पकड़ लिया गया। इसके बाद पता चला कि सन्नी उनके साथ नहीं है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला।

परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में घूरा देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें