फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन के चपेट में आने से छह साल के बालक की मौत

Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी के पास कोल्हुई लोटन मार्ग पर रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने छह वर्षीय बालक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक निवासी आसिफ पुत्र शफीक (6) अपनी मौसी के घर कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी में आया था। रविवार देर शाम को आसिफ रोड क्रॉस कर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि परसामलिक थाना क्षेत्र के रहने वाला छह वर्षीय आसिफ सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें