फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभ्युदय कोचिंग के लिए छह का साक्षात्कार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए ट्यूटरों का साक्षात्कार बृहस्पतिवार को भी लिया गया। शिक्षा सत्र 2025-26 में कोचिंग देने का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रपत्र आदि जांचने के उपरांत इन दिनों साक्षात्कार विकास भवन में चल रहा है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी साक्षात्कार जारी रहा। कुल छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी अभी शेष हैं। स्वतंत्रता दिवस की व्यस्तता के कारण शेष को शनिवार बुलाया गया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से कमजोर आय वर्ग के लोगों को निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी का मौका उपलब्ध कराता है। जिला समाजकल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि इस बार तैयारी करने के लिए 246 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। निशुल्क कोचिंग सुविधा जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दी जाएगी। कोचिंग देने के लिए योग्य व अनुभवी शिक्षक रखे जा रहे हैं। जेईई व नीट के लिए एमएससी, सीपीएमटी के लिए एमबीबीएस व सिविल सेवा के लिए योग्यता के साथ अनुभव धारियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें