फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूरिया उपलब्ध कराने समेत छह सूत्रीय ज्ञापन साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुद्दों पर चर्चा की और छह सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इस दिशा में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा, शिक्षामित्रों को सरकारी अध्यापक के रूप में मान्यता देने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, वर्ष 2021 में उत्तीर्ण जूनियर हाईस्कूल एडेड विद्यालय के छात्रों को तत्काल नियुक्ति पत्र देने, और सभी जनपदों में ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को तत्काल नौकरी प्रदान करने की मांग भी शामिल थी। इस दौरान अरविंद मौर्य, महेश भारतीय, दिनेश कुमार, सुरेंद्र, बाबूराम, राजकुमार, सुदामा, हेमंत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें