फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात हुईं दुर्घटनाएं, प्राथमिक उपचार के बाद पांच रेफर
विज्ञापन

तिलकवनिया गांव के समीप और सुभाष चौक पर हुई दुर्घटना
खुशहालनगर। बुधवार की रात में क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना तिलकवनिया गांव के समीप हुई। इसमें तिलकवनिया निवासी नागेन्द्र (38) एवं शुभम (22) ऑटो से घुघली की ओर से घर लौट रहे थे। उसी ऑटो के पीछे तिलकवनिया निवासी राज कुमार यादव (40) भी साइकिल से घर आ रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से ऑटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो सवार नागेंद्र, शुभम और राजकुमार घायल हो गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर सभी घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नागेन्द्र और शुभम की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना करीब 9 बजे घुघली उपनगर के सुभाष चौक पर हुई। तेज गति से आ रहे कार चालक ने थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी सुधांशु (30) देवेंद्र सिंह (23) और घुघली बुजुर्ग निवासी समीउल्लाह (30) को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे लगे एक चाय के ठेले को भी टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला बगल में स्थित नीम के पेड़ में फंस गया। दुर्घटना के सभी घायलों को पुलिस एवं मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल समीउल्लाह, देवेंद्र एवं सुधांशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ घुघली कुमार गौरव सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में घायल छह में पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं एक को हल्की चोट लगी थी, उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। दोनों मामलों में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें