फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा क्षेत्र की छह जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलने वाली है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग की ओर से नगर के विभिन्न वार्डों की छह सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। परियोजना पर लगभग 190 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि नगर पालिका नौतनवा के कई वार्डों में लंबे समय से सड़कें खराब स्थिति में हैं। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थनगर वार्ड, वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर, वार्ड नंबर 6 बाल्मीकि नगर तथा वार्ड नंबर 5 आंबेडकर नगर सहित कुल छह सड़कों पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें