चौक बाजार। पकड़ी रेंज क्षेत्र के कटहरा वन चौकी के जंगल में मंगलवार की रात छह बोटा सागौन बरामद हुआ। लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गए। तस्कर सागौन का पेड़ काटकर पिकअप लादने की फिराक में थे। इसी बीच वन चौकी पर तैनात कर्मी रात्रि गश्त करते हुए बागापार, टोला किशोरपुर की तरफ जैसे ही बढ़े, गाड़ी की लाइट को देखकर तस्कर लकड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। वन क्षेत्राधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया मौके पर वॉचर को भेजकर लकड़ी को वन चौकी पर रखवा दिया गया है। संवाद