फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा-निचलौल मार्ग से पकड़ी भारत खंड मरम्मत अगले सप्ताह से

विज्ञापन
विज्ञापन
26 लाख की लागत से सुधरेगी सड़क, राहगीरों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। सिसवा–निचलौल मुख्य मार्ग से पकड़ी भारत खंड को जोड़ने वाली सड़क विशेष मरम्मत अगले सप्ताह में प्रारंभ होगा। इस पर कुल 26 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क मरम्मत कार्य पूरा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को सिसवा और निचलौल जैसे महत्वपूर्ण कस्बों से जोड़ता है। सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता था। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क मरम्मत की मांग की थी। महेश, विनोद, कोईल, बलवंत, सितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र, सुरजीत, कपिल का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहन और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग गुजरते हैं। खासकर किसानों के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पकड़ी भारत खंड मार्ग को विशेष मरम्मत कार्य के तहत सड़क की खराब सतह को दुरुस्त और मजबूत किया जाएगा। बड़े गड्ढों को भरने के साथ-साथ आवश्यक स्थानों पर नई परत डाली जाएगी।
-राजकुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें