फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा सिसवा, शोभायात्रा पर बरसे फूल

Wed, 10 Jan 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिसवां में राम ​मंदिर को लेकर शोभा यात्रा में शमिल युवतियां व महिलाएं।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख सड़कों और चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। जहां राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या धाम मे निर्मित भव्य मंदिर मे प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सिसवा नगर में मंगलवार को स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजन अर्चन के उपरांत भारी संख्या में उपस्थित महिला पुरुष राम भक्तों ने भगवा झंडे व विभिन्न झांकियों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से गंजू उठा। शोभा यात्रा का अगवानी आरएसएस महराजगंज के जिला प्रचारक ऋषि व संघ के अन्य पदाधिकारियों सहित पीजी कालेज के अध्यापक डॉ. शांति शरण मिश्रा व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जगह जगह लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में श्रीराम तीर्थ स्थान के नगर संयोजक अमरनाथ खरवार एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मनाथ खरवार, गजानंद मणि त्रिपाठी, लालजी सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें