हाईटेंशन तार को लेकर निरीक्षण करते एक्सईएन राहुल शर्मा।
परतावल। बिजली निगम के एक्सईएन ने एसडीओ और अवर अभियंता के साथ परतावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फैले हाईटेंशन तार को अंडरग्राउंड या अस्पताल के पिछले हिस्से से ले जाने के लिए निर्देश दिया।
मंगलवार की सुबह परतावल सीएचसी पर बिजली निगम की टीम पहुंची। जहां एक्सईएन राहुल शर्मा ने अवर अभियंता परतावल सुनील गुप्ता को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में फैले हाईटेंशन तार को अंडरग्राउंड करा दें या अस्पताल के पिछले हिस्से से ले जाने के लिए जरुरी कार्रवाई शुरु कर दें। महिला विभाग में नए कनेक्शन के लिए विद्युत भार व अन्य जांच करने पहुंचे एक्सईएन राहुल शर्मा से अधीक्षक डॉक्टर राजेश द्विवेदी ने अस्पताल परिसर में बिजली के 11000 बोल्ट के जर्जर तारों को बदलने के लिए कहा। जिसपर एक्सईएन ने मौके पर जांच कर शीघ्र बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए अवर अभियंता सुनील गुप्ता को आदेश दिए।