फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उपलब्ध कराए प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत सोमवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राॅफ्ट पब्लिकेशन के बाद एसआईआर संबंधित अग्रिम प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि राजनीतिक दल के साथ बैठक में ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद 6 से 11 जनवरी के बीच जो दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं उससे संबंधित प्रपत्र 9, 10 व 11 उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए प्रशासनिक अमला हर स्तर से प्रयासरत है। इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, वीआरसी ऑपरेटर अनुराग मिश्र, लालचंद्र चौधरी, बबलू सिंह, सदामोहन उपाध्याय, उमेश जायसवाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, सभासद सुनील जायसवाल, बच्चूलाल चौरसिया, रमेश चौधरी, रोहन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें