फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पेंशन के लिए दौड़ रही हूं, नहीं सुनते अधिकारी

विज्ञापन
मुख्य वकिस अधिकारी को निराश्रृत महिला पेंशन के लिए शिकायती पत्र देती महिला। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
साहब! पेंशन के लिए दौड़ रही हूं, नहीं सुनते अधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज। साहब! चार साल पहले पति की मौत हो गई। इसके कुछ दिनों बाद से निराश्रित महिला पेंशन के लिए विभाग का चक्कर काट रही हूं, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। महिला की बातें सुनकर सीडीओ ने प्रोबेशन विभाग के बाबू को बुलाकर फटकार लगाई, साथ ही पेंशन की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अशोक नगर मोहल्ले की सुनीता देवी मंगलवार को सीडीओ को शिकायती पत्र देकर निराश्रित महिला पेंशन दिलाने की मांग की। महिला ने बताया कि चार साल पहले पति मख्खन लाल की मौत हो गई थी। इसके बाद से पेंशन के लिए चक्कर लगा रही हूं। विभाग कोई न कोई कमी निकाल कर पेंशन जारी नहीं कर रहा है। विभाग के बाबू टाल-मटोल करते हैं। महिला की समस्या सुनने के बाद सीडीओ गौरव सिंह सोनवाल संबंधित विभाग के बाबू को बुलाया और तत्काल महिला की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन के मामले में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पात्रों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें