फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 16 को होगा मतदाता सूची का होगा अनंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जिले में प्रभावी
विज्ञापन

बूथ पर पहुंचकर देख सकेंगे प्रकाशित मतदाता सूची
महराजगंज। गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत 19 लाख से अधिक मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावी है। एडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनरीक्षण के बाद विधानसभा वार मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा। लोग अपने बूथ पर जाकर सूची को देख सकते हैं। बीएलओ को सूची उपलब्ध कराया जाएगा। नाम, पता, आयु इत्यादि की गड़बड़ी पर मतदाता दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। आपत्तियों का साक्ष्य के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रपत्र भराने का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। बीएलओ की तरफ से सत्यापन न कराने वाले अनुपस्थित लोगों को खोजने के साथ सूची की मैपिंग कराई जा रही है। इसके उपरांत अनंतिम मतदाता सूची तैयार करने के लिए कंप्यूटराइज्ड सूची बनाई जाएगी। 15 दिसंबर तक कंप्यूटराइज्ड अनंतिम मतदाता सूची तैयार हो जाएगी। अनंतिम मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रकाशन के साथ ही सूची सभी बूथों पर उपलब्ध कराई जाएगी। लोग अपने बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम पता इत्यादि देख सकते हैं। पहले की मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी मौजूदा सूची में नाम नहीं होने पर ऐसे लोगों को सहायक और पंजीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इस पर साक्ष्य सहित संबंधित अपना जवाब देंगे। साक्ष्य मिलने पर सत्यापन के बाद नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। अनंतिम मतदाता सूची बनाने के लिए बूथों पर बीएलओ व राजनीतिक दलों के बीएलए की बैठक भी होगी। बीएलओ की ओर से बीएलए को परीक्षण के लिए एप से तैयार बूथवार सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

-
एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं। प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे इसके लिए सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य संपादित कराए जा रहे हैं।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें