फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यटन क्षेत्र गुलजार...नव वर्ष के जश्न में डूबा शहर से गांव

Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उमंग और उत्साह के साथ लोगों ने नव वर्ष का स्वागत किया। मंदिरों में शीश नवाकर दिन की शुरुआत की। एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद लोगों ने पर्यटन स्थलों का रूख किया। रामग्राम, दर्जिनिया ताल, देवदह, बोकडा देवी मंदिर, सोनाडी देवी मंदिर, गंडक टेलफाल समेत अन्य स्थान गुलजार रहे। हर कोई साल के पहले दिन को यादगार बनाने में जुटा रहा। कोई पार्टी करते नजर आया तो कोई सेल्फी और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आया। पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल और मॉल भी तैयार दिखे। गुब्बारों से सजी गाड़ियां सड़क पर दौड़ती रहीं। हर तरफ खुशियों का माहौल रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नए साल की पहली सुबह गांधी नगर के वीरेंद्र शहर के दुर्गा मंदिर पर मिले। उन्होंने कहा कि साल के पहले दिन की शुरुआत पूजा-पाठ कर मंगल कामना किया हूं। इसी तरह से अन्य लोग भी शहर के दुर्गा मंदिर पर पूजा करने पहुंचे। वन क्षेत्र के देवी स्थलों पर लोगों ने पूजाकर सभी के लिए मंगल कामना की। दिन में धूप नहीं होने से लोग परेशान रहे। जिले में पर्यटन स्थलोंं की ओर निजी साधनों से गए। गाड़ियों को गुब्बारों से सजाते हुए हैपी न्यू ईयर लिखा हुआ था।
शहर में मऊपाकड़ चौराहे पर कार से दोस्तों के साथ जा रहे सुरेश चंद मिले। उन्होंने बताया कि साल के पहले दिन हंसी खुशी बिताना है। दर्जिनिया ताल जा रहा हूं। यहां से अन्य स्थानों पर दिन भर भ्रमण किया जाएगा। गोरखपुर रोड पर सत्यम मिले। वह परिवार के सदस्यों के साथ मदनपुरा मां दुर्गा का दर्शन करने जा रहे थे। पकड़ी जंगल लोगाें की भीड़ लगी रही। यहां मां बोकड़ा देवी की पूजा करने लोगों को तांता लगा रहा।
विज्ञापन

उधर, भारत नेपाल बार्डर से सटे दर्जिनिया ताल और टेल फॉल और कुड़िया देवी मंदिर पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिली। यहां पर आये युवा, महिला, बुजुर्ग से लेकर हर वर्ग के लोग शानदार तरीके से नये साल की स्वागत में जुटे रहे। दर्जिनिया ताल पर आये पर्यटक सुनील, दीनानाथ, तूफानी सहानी, मुन्ना आदि ने बताया कि वह लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही घर से निकले हैं। सबसे पहले वह लोग घने जंगलों के बीच स्थित कुड़िया देवी मंदिर पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद भारत नेपाल बॉर्डर से सटे टेल फॉल और दर्जिनिया ताल पहुंच नए साल का जश्न मनाया। इतना ही नहीं टेल फॉल पर नारायणी नदी के बीच पर्यटकों नाव का भी लुत्फ उठाया।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि नये साल पर वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर वन कर्मियों की टीम सतर्क रही। नये साल की जश्न मनाने वाले लोगों की कुड़िया देवी मंदिर के साथ ही दर्जिनिया ताल और टेल फॉल पर भीड़ जुटी रही।

पर्यटकों ने झूला पुल का उठाया लुप्त
नये साल का जश्न मनाने वालों की भीड़ नेपाल राष्ट्र के नारायणी नदी पर बने झूला पुल पर भी देखने को मिली। नए साल की खुशी के इस माहौल में लोग परिवार और मित्रों के साथ यहां पहुंच पिकनिक का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे थे। कुछ युवक और युवती झूला पुल पर सेल्फी लेने में मशगूल रहे तो कुछ लोग खाने-पीने में मस्त रहे। झूला पुल पर जश्न मनाने वालों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें