फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से चर्च में सन्नाटा

Sun, 09 Apr 2017 12:10 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने चर्च में प्रार्थना सभा लगाई रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा डढौली स्थित चर्च में लेन डे (40दिन का उपवास) के अवसर पर चलने वाली प्रार्थना में 11 अमेरिकी नागरिकों की मौजूदगी के  धर्मांतरण के संदेह में हियुवा कार्यकर्ताओं के विरोध पर कोठीभार पुलिस ने प्रार्थना सभा को रुकवा कर सभी लोगों को चर्च से बाहर कर दिया। इससे डरे सहमे लोग शनिवार को चर्च में नहीं आए और वहा सन्नाटा पसरा रहा।         
विज्ञापन

 100 साल पुराने इस चर्च में 1 मार्च से 14 अप्रैल गुड फ्राइडे 40  दिनों तक चलने वाले उपवास लेन डे के अवसर पर आयोजित प्रार्थना में 11 अमेरिकी नागरिक सहित लगभग डेढ़ सौ स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे प्रार्थना सभा को पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के विरोध के बाद रोक दिया था। ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने के आरोप पर पुलिस व हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के बीच लगभग पांच घण्टे तक बहस चलती रही थी। टूरिस्ट वीजा पर आए अमेरिकी नागरिकों के बीजा और पासपोर्ट सही पाये जाने के बाद प्रशासन ने उन्हें जाने की इजाजत दे गई थी।
इस घटना से सहमे लोग शनिवार को चर्च नही पहुंचे वहां सन्नाटा छाया रहा। चर्च के पास्टर योहन्ना आदम का कहना कि वह इस चर्च में 13 वर्षों से रहते आ रहे है। परंतु ये पहली घटना है कि उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा ओ भी विदेशी मेहमानों के सामने। हम तो किसी के धार्मिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न नहीं करते हम तो सबकी सुख शांति की दुआ करते है। 
विज्ञापन

पास्टर सुशील का कहना है हम लोगों ने किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। हम लोग शुक्रवार और रविवार को पार्थना करते थे, इससे देख लोग स्वेच्छा से चर्च में आते और अपने दु:ख तकलीफों के लिए प्रभु ईशु से प्रार्थना करते और उनकी तकलीफें दूर हो गई। इसके बाद उनकी आस्था जुड़ गई और ओ हमेशा आने लगे। हमें खुद कोई पैसा या लालच नही मिलता तो हम कहा  से किसी को देंगे। हम छात्रों के लिए रायपुर में छत्रावास चला कर उसके आय  से अपना जीवन यापन करते है।
प्रार्थना सभा में भाग लेने वाले महिला पुरुष से संपर्क करने पर उषा देवी, काजल, गुड़िया, लता, सुमन, राजकुमार  राजेश, अखिलेश, अंगद, विजेंद्र ने बताया कि हम धर्म परिवर्तन नहीं किए है, परंतु हमें यहां प्रार्थना करने से मन में शांति मिलती है और हमारे दु:ख तकलीफ दूर होते है तो हम यहां आते रहते है।
ये हमारा व्यक्तिगत मामला है इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस मामले को लेकर वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कोठीभार पुलिस को चर्च की देख-रेख करने वाले योहन्ना आदम के खिलाफ तहरीर  देकर कार्रवाई की मांग किया था।
इस बाबत कोठीभार एसओ आंनद गुप्ता ने बताया कि 11 अमेरिकी टूरिस्टों के जांच के उपरांत उनके दस्तावेज सही पाए गये और ओ  दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चर्च में प्रार्थना सभा के आयोजक को नोटिस जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें