फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार उपलब्ध कराने में निचलौल आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार उपलब्ध कराने में निचलौल आगे
विज्ञापन

- 84,306 लोगों को उपलब्ध कराया गया रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा मानव दिवस सृजित करने में निचलौल ब्लॉक अभी भी शीर्ष पर है। सिसवां दूसरे और मिठौरा ब्लॉक तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने व उनकी स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। 71 से 80 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में 5,30,000 से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। रोजगार उपलब्ध कराने में निचलौल ब्लॉक लंबे समय से शीर्ष पर बना हुआ है। सिसवां दूसरे, मिठौरा तीसरे, नौतनवा चौथे, पनियरा पांचवें, घुघली छठे, लक्ष्मीपुर सातवें, बृजमनगंज आठवें, परतावल नौवे, सदर दसवें, फरेंदा ग्याहरवें व धानी सबसे नीचे है। मानव दिवस की स्थिति को सुधारते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने व उनकी स्थिति सुधारने को लेकर नौ ब्लॉकों केे जिम्मेदारों द्वारा प्रयास तेज करने की आवश्यकता है। उपायुक्त श्रम व रोजगार राजकरन पाल ने बताया कि मानव दिवस के सृजन के लक्ष्य को पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें