फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने निकाली शोभायात्रा

Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवां कस्बा के गांधी चौक पर गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर करतब दिखाते गतका पार्टी के युव
विज्ञापन
शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे
विज्ञापन

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व पर निकली थी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी

नौतनवा। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व पर बृहस्पतिवार को नौतनवां कस्बा स्थित श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से सिख समुदाय द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बैंड-बाजा की धुन पर समुदाय के लोग भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे और उसके आगे सिख समुदाय की महिलाएं पानी गिराकर झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए चल रही थीं। गतका पार्टी नौतनवां के युवक विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हुए चल रहे थे ।

नौतनवा के श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा नौतनवां कस्बे के जायसवाल मोहल्ला होते हुए भगत सिंह चौक, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक, खनुआ चौराहा, बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुए कुंसेरवा बाईपास स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा पर जाकर संपन्न हुई। जहां सिख समुदाय के लोगों ने सबद, कीर्तन व अरदास किया और लंगर का आयोजन हुआ ।
विज्ञापन


गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में समुदाय के लोग वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी की फतह के नारों से पूरा नगर गुंजयमान हो उठा। ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। इन्होंने ही सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। जो सिखों के लिए महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने जीवन जीने के लिए पांच सिद्धांत भी दिए जिन्हें ''''पंच ककार'''' कहा जाता है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, राहुल दूबे, रंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह, रविंद्र कौर खंडूजा, गुरु शरन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें