फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा

Fri, 10 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर  करतब दिखाते गतका पार्टी के लोग  
विज्ञापन
नौतनवा। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को नौतनवां कस्बा स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से बृहस्पतिवार को सिख समुदाय ने नगर कीर्तन निकाली। इसमें ढोल नगाड़े की धुन पर समुदाय के लोग भजन कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी। पालकी के आगे सिख समुदाय की महिलाएं पानी गिराकर झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए चल रही थीं। गतका पार्टी के लोग विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
नौतनवा के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से निकाली गई नगर कीर्तन नौतनवा कस्बा के हनुमान चौक, घंटाघर, भगत सिंह चौक, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक, खनुआ चौराहा, बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुए कुंसेरवा बाईपास स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा पर जाकर संपन्न हुई। जहां सिख समुदाय के लोगों ने सबद, कीर्तन तथा अरदास किया और लंगर छका। प्रकाश पर्व पर निकाली गई भव्य नगर कीर्तन में समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह की खालसा वाणी वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। इन्होंने ही सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना किया जो सिखों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह, रंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह, रविंद्र कौर खंडूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें